विभिन्न प्रकार के संस्थानों में डाक्यूमेंट्स, पुस्तकों आदि के रख – रखाव व संरक्षण के लिए एक कुशल व्यक्ति की आवश्यकता होती है। बिना किसी उचित ज्ञान के अति महत्वपूर्ण पुस्तकों, डाक्यूमेंट्स आदि को समय आने पर खोज निकालना बहुत ही जटिल कार्य होता है। इसके लिए उचित अध्ययन व कौशल की आवश्यकता होती है, जिसमें लाइब्रेरी साइंस का पीजी डिप्लोमा इन लाइब्रेरियन कोर्स बहुत ही सहायक होता है।
पीजी डिप्लोमा इन लाइब्रेरियन कोर्स में प्रवेश लेने के लिए अनुमानित फीस ₹12,500 से ₹21,500 तक हो सकती है, जो कि संस्थान, स्थान आदि के अनुसार भिन्न हो सकती हैं।
इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों की भरमार है। हम यहाँ पर आपको एक मान्यता प्राप्त संस्थान का इन्क्वारी फॉर्म दे रहे हैं, जहाँ से आप फॉर्म भरकर उस संस्थान का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
PG Diploma in Librarian Online Enquiryइस कोर्स को करने के पश्चात आपके पास कैरियर के तमाम अवसर उपलब्ध होते हैं। आप सरकारी व प्राइवेट दोनों नौकरियों में रोजगार के अवसर ढूंढ सकते हैं।
इस कोर्स के बाद आप न्यायालयों, पुस्तकालयों, अभिलेख कक्ष, रजिस्ट्रेशन विभाग आदि जगहों पर नौकरियों के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा, आप अपना खुद का लाइब्रेरी खोलकर स्व-रोजगार भी कर सकते हैं।
| कोर्स | योग्यता | उम्र | फीस | मान्यता प्राप्त संस्थान | कैरियर के अवसर |
|---|---|---|---|---|---|
| पीजी डिप्लोमा इन लाइब्रेरियन | स्नातक पास किसी भी स्ट्रीम में | कोई सीमा नहीं | ₹12,500 से ₹21,500 | NIT EDUCATION | बैंक, न्यायालय, ऑफिस आदि स्थानों पर |